दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण, उत्तराखंड में विकास को मिली नई गति देहरादून। उत्तराखंड में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया गया। इस परियोजना से राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पर्यटन, व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, खजान दास, डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भरत चौधरी और प्रदीप बत्रा भी उपस्थित रहे।
सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट, माला राज्यलक्ष्मी शाह और नरेश बंसल की मौजूदगी भी रही।
वहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं।
यह परियोजना उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण, उत्तराखंड में विकास को मिली नई गति
