ग्राम पंचायत फतहपुर और कटापत्थर में जल संरक्षण अभियान 2024 के अन्तर्गत जल उत्सव सप्ताह कार्यक्रम” मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान और क्षेत्र पंचायत प्रमुख सरदार जसविन्दर सिहं बिट्टू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, विधायक द्वारा जल संरक्षण की उपयोगिता पर गहनता से चर्चा की गई, उन्होंने बताया कि क्यों दिन-प्रतिदिन पीने के पानी की कमी होती जा रही है जिसका मुख्य कारण अंधाधुन शहरीकरण एवं वृक्षारोपण के प्रति लोगों की उदासीनता है, आकृतिक जल स्रोतों एवं उसके आस पास सीमेंट का कार्य करने से भी प्राकृतिक जल स्रोत समाप्ह तो रहे है। प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने के लिए पक्के सिमेंटेड कार्य को प्रतिबन्धित किया जाना चाहिए। इस अवसर उनके द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों के निकट वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती आतिया परवेज, प्रधान श्रीमती तृप्ता सैनी, उपप्रधान श्री किशोर राणा, रवीन्द्र सैनी, दिलीप सिह चौधरी, आज्ञाराम सैनी, पंकज शर्मा, जितेन्द्र कुमार रिंकू, अखिल गोयल, सौरभ श्यामा चौहान, रघुबीर गुसांई अधिशासी अभियंता, लोकेंद्र राणा सहायक अभियंता, मुकेश बहुगुणा सहायक अभियंता, सुरेंद्र श्रीकोटी अपर सहायक अभियंता, प्रीतम तोमर अपर सहायक अभियंता एवं अरुण खत्री प्रधान बाड़वाला एवं कटापत्थर और हडोवाला के ग्रामीण उपस्थित रहे।
Chief Editor
Savita Rani
Hindi News Portal
- जिलाधिकारी के निर्देशन में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई; दो बालकों का रेस्क्यू
- जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 फरवरी को हजारों कार्यकर्ता करेंगे राजभवन का घेराव
- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर सर्वाइवर्स मीट का किया आयोजन
- भगवंतपुर बहुउद्देशीय शिविरः 455 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का
- जिलाधिकारी सविन बंसल त्वरित निर्णय क्षमता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने लोगों में भरोसा जगाया
