आर टी ओ के द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के किए चालान ।

 

 

आर टी ओ ने चेकिंग अभियान चलाकर किए वाहनों के चालान ।अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे, चेकिंग अभियान के दौरान आज विकासनगर में आरटीओ ने जहां तीन वाहनों के चालान किए है वही बिना हेलमेट और दोपहिया वाहन पर मोबाइल से बात करने वाले वाहनों को सीज कर दिया है।

दरअसल आपको बता दे कि उत्तराखंड सरकार द्वारा अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए विकासनगर क्षेत्र के हेरिटेज के निकट विशेष चेकिंग अभियान चला कर आधा दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर दिया है। परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, और हाईवे पर घंटो अफरा तफरी के साथ साथ भगदड़ का माहौल बना रहा।