तीनों आरोपियों को सजा मिलने पर उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा अंकिता भंडारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

तीनों आरोपियों को सजा मिलने पर उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा अंकिता भंडारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

विकासनगर (संवाददाता) उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा अंकिता भंडारी को शहीद स्मारक विकास नगर में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई जहां पूरा देश इंसाफ की गुहार लगा रहा था वही उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में तीनों आरोपियों को उमर कैद की सजा दी गई 3 वर्ष से इंसाफ की गुहार लगाते सडको पर भटकते अंकिता के माता-पिता एवं उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती व सभी कार्यकर्ता को न्याय मिल गया परंतु उत्तराखंड क्रांति दल अभी भी इस इंसाफ से नाखुश प्रतीत हुआ क्योंकि अंकिता भंडारी के माता-पिता तीनों आरोपियों को फांसी दिलाना चाहते थे वहीं इस मौके पर मीडिया को सुरेंद्र कुकरेती ने बताया कि तीनों आरोपियों के साथ-साथ विधायक रेणु विष्ट को भी दण्ड मिलना चाहिए जिसने रात के 2 बजे जघन्य अपराध की जगह सबूतों को मिटाने के लिये -बुलडोजर चलवाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *