विकासनगर में श्री कृष्ण भक्तिमय भव्य शोभायात्रा का आयोजन

 

  • विकासनगर मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पालकी शोभायात्रा में भक्ति प्रवाह

विकासनगर हुआ श्रीकृष्णमय

श्री सनातन धर्म सभा, विकासनगर के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत नगर में श्री बालकृष्ण की पालकी शोभायात्रा निकाली गयी !

सिनेमा गली स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में शिखर पर मंगल ध्वजारोहण पश्चात श्री ठाकुरजी को पालकी में विराजमान किया गया। पालकी को भव्य रूप में सजाया गया था।

पालकी शोभायात्रा सिनेमा गली, 28 फ़ीट रोड़, एक्सचेंज रोड़, सैय्यद रोड, डाकपत्थर चौक, शहीद विनोद पुन चौक, महाराजा अग्रसैन चौक, आर्य समाज, गीता भवन होते हुए मण्डी चौक तक गयी। वहाँ से वापिस श्री सनातन धर्म मंदिर में आकर विश्राम लिया।
प्रात: से ही नगर में वर्षा हो रही थी लेकिन इससे भी श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्तिभाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

शोभायात्रा में बांके बिहारी श्री कृष्ण की धुनों पर हजारों भक्तों ने नृत्य कर अपना भक्तिभाव प्रस्तुत किया! श्री कृष्ण धुनों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे थे!
दिल्ली, गुड़गांव, लुधियाना एवं दूर स्थानों से आए अनेकों बैंड और शहनाई पार्टी ने अपनी मधुर व कर्णप्रिय धुनों से नगर को कृष्णमय कर दिया।

शोभायात्रा में श्री राधा कृष्ण नृत्य, कंस कारगर, विष्णु अवतार, कृष्ण सुदामा मिलन, बाहुबली हनुमान, मां गंगा, कृष्ण रुक्मणि तुला, खाटू श्याम को शीश अर्पण, श्री जगन्नाथ एवं श्री शिव अघोरी लीलाओं पर आधारित विभिन्न धार्मिक एवं प्रेरक झांकियों की सुंदरता ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पालकी यात्रा का विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, गीता भवन समिति, श्री दि. जैन समाज, विभिन्न संस्थाओं, नगरपालिका परिषद व व्यापारी वर्ग सहित अनेकों भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया, मंदिर में बिजनौर से पधारी भजन गायिका आकांक्षा मित्तल ने भजनों और भक्ति संगीत की अत्यन्त भव्य और आकर्षक प्रस्तुतियों से हजारों श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। देर रात्रि तक भक्त, भक्ति के आनन्द रस का पान करते रहे। श्री कान्हा के जन्म लेते ही उपस्थित हजारों भक्तों के द्वारा ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ धुन पर नृत्य से सम्पूर्ण मंदिर परिसर श्री कृष्णमय हो गया।

पालकी यात्रा में प. रामचन्द्र पैन्यूली, लक्ष्मी चन्द गुप्ता, रविन्द्र अग्रवाल, प्रदीप महावर, प्रमोद अग्रवाल, पंकज गुप्ता, योगेश गोयल, मनोज अग्रवाल, विवेक गुप्ता, रोहित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अमित अग्रवाल आशु, राज कुमार जैन, अंकुर अग्रवाल, पंकज गोयल, अलिंद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रमेश गुप्ता, नवनीत गर्ग, अंकित कंसल, शोभा अग्रवाल, वंदना गुप्ता, ललित गुप्ता, अखिल अग्रवाल, साधना अग्रवाल, पलक अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, आंचल टंडन, राहुल सहित हजारों श्रद्धालुजन सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *