विकासनगर विधानसभा को विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 32 योजनाओं के लिए ₹660.85 लाख स्वीकृत

विकासनगर विधानसभा को विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 32 योजनाओं के लिए ₹660.85 लाख स्वीकृत
विकासनगर। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में बड़ी पहल सामने आई है। विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान के सतत प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के लिए 32 विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन योजनाओं के लिए कुल ₹660.85 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत विकास योजनाओं के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों को गति दी जाएगी। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विकासनगर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ-साथ कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से विकासनगर विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकासनगर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनका संकल्प है।
विधायक ने कहा— “सशक्त विकास, समान अवसर एवं समृद्ध विकासनगर हमारा संकल्प है।”

error: Content is protected !!