हाइलैंड स्कॉलर्स स्कूल, विकासनगर में धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिक उत्सव

हाइलैंड स्कॉलर्स स्कूल, विकासनगर में धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिक उत्सव
हाइलैंड स्कॉलर्स स्कूल, विकासनगर में विद्यालय का वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “उत्तराखंड – पहाड़ों की विरासत” रही, जिसने सभी उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को देवभूमि की संस्कृति और परंपराओं से भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्तराखंड की सांस्कृतिक छटा से सजा हुआ नजर आया। मंच पर चार धाम—बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री की मनमोहक झलक प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवप्रभात , गेस्ट ऑफ ऑनर धीरज बॉबी नौटियाल एवं संजय किशोर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, नाट्य प्रस्तुति, गीत एवं समूह नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
सभी प्रस्तुतियों ने अपनी अलग पहचान छोड़ी और दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।
विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय बी. छेत्री द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने सत्र 2025–26 की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की तथा आगामी सत्र 2026–27 के लिए नए शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुभाष चम्बैल ने वोट ऑफ थैंक्स के माध्यम से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।
पूरा वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं सांस्कृतिक गौरव से परिपूर्ण रहा। यह वार्षिक उत्सव न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का एक यादगार अवसर भी बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *