दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की बचना शर्मा

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा एवं ओम प्रकाश पूर्व इवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी। इस दौरान, बचना शर्मा ने जौनसार बावर क्षेत्र की जन हित की समस्याओं से अवगत करवाया और एक प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थना पत्र में रखी गई प्रमुख मांगें:
1. बरसात के कारण किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलाया जाए।
2. जौनसार बाबर चकराता की मुख्य रोड जजरेट के पास पहाड़ के कटान को रोकने के लिए पुल बनाया जाए।
3. जौनसारी बावर जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा की उचित व्यवस्था की जाए।
बचना शर्मा ने निवेदन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से इन मांगों पर तत्काल कार्यवाही करने की गुहार लगाई इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष बचना शर्मा एवं ओमप्रकाश, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *