कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिली कि एक लड़का जो जमनपुर में सुबह से अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची देखा तो दरवाजा बंद था मकान मालिक तथा आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि एक लड़का जो पंखे से लटका हुआ है जिसको पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतर गया तथा 108 के माध्यम से सहसपुर चिकित्सालय भिजवाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया गया था मृतक के शव को. मोर्चरी में रखवाया गया, मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया मृतक के नाम पता की जानकारी की तो जिसका नाम रविंद्र कुमार पुत्र आशुतोष कुमार निवासी ग्राम अलासापुर अगिया बहुखारा थाना मटेरा जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष होना पाया गया जो beehive ayurvedic medical College and hospital सेलाकुई देहरादून में बीएएमएस का कोर्स कर रहा था। मृतक के परिजनों को मृतक के संबंध में बताया गया तथा मृतक के परिजनों के आने के उपरांत पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई मृतक की मृत्यु के कारणो की जांच की जा रही है