लक्ष्मीपुर में भक्ति की धारा — 29 मार्च से शुरू होगी श्रीमद् भागवत गीता कथा

लक्ष्मीपुर में भक्ति की धारा — 29 मार्च से शुरू होगी श्रीमद् भागवत गीता कथा
7 दिन चलेगा आयोजन, रोजाना प्रसाद-जलपान | 4 अप्रैल को विशाल भंडारा

लक्ष्मीपुर में भक्ति की धारा — 29 मार्च से शुरू होगी श्रीमद् भागवत गीता कथा
लक्ष्मीपुर के विलेज गार्डन में 29 मार्च 2026 से 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बनाएगा।
कार्यक्रम के लिए समाजसेवी शैलेश गुलरिया द्वारा स्थल निशुल्क उपलब्ध कराया गया है, जो सराहनीय पहल मानी जा रही है।
आयोजन की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में समिति का गठन किया गया। इसमें गोपाल डोगरा को अध्यक्ष, विजय डोगरा व गुरमेल राठौर को उपाध्यक्ष, सुमन प्रसाद राठौड़ी को संरक्षक, अशोक कुमार संरक्षक  जगदीश ठाकुर प्रचार सचिव, सतपाल लखवाल सचिव तथा जामन खाता पंचायत से ग्राम प्रधान रीना डोगरा, आशा चौहान, ममता डोगरा, बिमला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत 29 मार्च को सुबह 9 बजे कलश यात्रा से होगी। सात दिनों तक कथा का आयोजन होगा और 4 अप्रैल को भव्य भंडारे के साथ इसका समापन किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *