सहसपुर पुलिस द्वारा 02 जुआरियों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ कर किया गया गिरफ्तार ।

सहसपुर पुलिस द्वारा 02 जुआरियों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ कर किया गया गिरफ्तार । कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा कब्रिस्तान सहसपुर व लक्ष्मीपुर स्थित बगीचे के पास से सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 02 अभियुक्तगणों के कब्जे से सट्टा पर्ची, डायरी व पेन व नकदी बरामद किए गए,गिरफ्तारी फर्द बरामदगी के आधार पर थाना सहसपुर पर नियमानुसार मु0अ0सं0- 67/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम बनाम अकबर व मु0अ0सं0- 68/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम बनाम फरीद आधि पंजीकृत किया गया ।

नाम पता अभियुक्तगण

(1) अकबर पुत्र असगर निवासी रेडापुर कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष
(2) फरीद पुत्र स्व0 अयूब निवासी महमूदनगर शंकरपुर कोतवाली सहसपुर उम्र 36 वर्ष

बरामदगी
==============
01- सट्टा पर्ची,डायरी व नकदी 1320 रुपए अभि0 फरीद से
02- सट्टा पर्ची,डायरी व नकदी 1250 रुपए अभि0 अकबर से

पुलिस टीम

1. हेड कानि डबल सिंह
2. हेड कानि धर्मेंद्र बिष्ट
3. कानि नवबहार
4. कानि विकास त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *