शाकुंभरी गौ सेवा ट्रस्ट की उप समिति कार्यकारिणी का गठन, गौ सेवा को लेकर बनी नई रूपरेखा

शाकुंभरी गौ सेवा ट्रस्ट की उप समिति कार्यकारिणी का गठन, गौ सेवा को लेकर बनी नई रूपरेखा
विकासनगर क्षेत्र में गौ सेवा एवं गौ संरक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से शाकंभरी गौ सेवा ट्रस्ट की संस्थापक सविता शर्मा के नेतृत्व में ट्रस्ट की उप समिति कार्यकारिणी का गठन किया गया। आयोजित बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से
अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार,
सचिव पद पर डॉ. प्रवीण शर्मा,
उपाध्यक्ष पद पर बबीता,
कोषाध्यक्ष पद पर रणवीर सिंह,
मंत्री पद पर मायाराम,
संरक्षक पद पर बलवीर सिंह,
तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद पर सविता रानी
को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर संस्थापक सविता शर्मा ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति, मानवता और समाज सेवा का सबसे पवित्र कार्य है। उन्होंने बताया कि गठित उप समिति समय-समय पर बैठक आयोजित कर गौशाला संचालन, गायों की देखरेख, चारे-पानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा गौ संरक्षण से जुड़े कार्यों की रूपरेखा तैयार करेगी।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सविता रानी ने कहा कि ट्रस्ट की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक लोगों को गौ सेवा अभियान से जोड़ने के लिए मीडिया स्तर पर सक्रिय कार्य किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने गौ माता की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जलपान एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *