टाटा 1mg लैब्स का विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 12 से 20 जून तक, कई जांचें होंगी निःशुल्क

टाटा 1mg लैब्स का विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 12 से 20 जून तक, कई जांचें होंगी निःशुल्क
विकासनगर/देहरादून। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समय रहते बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टाटा 1mg लैब्स द्वारा 12 जून से 20 जून 2026 तक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में एलाइट वेलनेस पैकेज मात्र 2399 रुपये में उपलब्ध रहेगा, जिसमें 55 आवश्यक रक्त एवं स्वास्थ्य जांच शामिल हैं। इसके अलावा डॉक्टर परामर्श, एक्स-रे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड अथवा होम्योपैथिक परामर्श जैसी सुविधाओं में से एक विकल्प का लाभ भी लिया जा सकेगा।
आयोजकों के अनुसार प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को यूरिक एसिड, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम जांच निशुल्क की जाएगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी जो आर्थिक कारणों से नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं।
इसके अतिरिक्त थायराइड, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जांचें भी रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से मधुमेह, थायराइड, हृदय रोग, किडनी एवं लिवर संबंधी बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है।
टाटा 1mg लैब्स ने क्षेत्र के नागरिकों से इस स्वास्थ्य शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है।
“स्वास्थ्य की अनदेखी न करें, समय रहते जांच कराएं और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।”

मेन बाजार गीता भवन के समीप आईसीसी बैंक के सामने 248198 कांटेक्ट नंबर 8265990406