डाकपत्थर रोड से पुल संख्या-1 तक अधिकारियों संग निरीक्षण, काश्तकारों के सुझावों पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश ।
विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाकपत्थर रोड से पुल संख्या-1 तक आज लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क के आर-पार गुजरने वाली सिंचाई प्रणाली (गूलों) का गहन अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र के किसानों और काश्तकारों की समस्याओं को सुना गया।
इस अवसर पर डाक्टरगंज एवं नवाबगढ़ के काश्तकारों के साथ ग्राम प्रधान नवाबगढ़ भी मौजूद रहे। किसानों ने सिंचाई व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों की सुविधा एवं क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण एवं सिंचाई व्यवस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, प्रधान नवाबगढ़ शक्ति सिंह, डॉ. राजू तोमर, मनीष चतुर्वेदी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, अधिशासी अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कहा गया कि क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाना प्राथमिकता है और इसके लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

