“मां के आंसू देखकर खुद को नहीं रोक पाईं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधु राघव, विनोद कश्यप के परिवार का दर्द देख हर आंख हुई नम”
विकासनगर। विनोद कश्यप हत्याकांड के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और हर आने वाला व्यक्ति परिवार की स्थिति देखकर भावुक हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष मधु राघव घटना के पहले दिन से लगातार परिवार के साथ खड़ी हुई हैं। मंगलवार को जब उन्होंने विनोद कश्यप की मां को बेटे के वियोग में बिलखते देखा, तो वह स्वयं भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
दूर-दूर से लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और दुख की इस घड़ी में परिवार का हौसला बढ़ा रहे हैं। स्थानीय जनता की मांग है कि दिवंगत विनोद कश्यप की पत्नी निधि कश्यप डीएलएड यूटीईटी उत्तीर्ण है जिसको सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी दी जाए तथा दोनों बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन करे।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर और वन पंचायत मंत्री कुलदीप चौहान लगातार परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दे रहे हैं।
प्रशासन की सतर्कता के चलते क्षेत्र में शांति कायम है। बाजार खुल चुके हैं और पुलिस बल चौबीसों घंटे निगरानी कर रहा है। क्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी हुई है।https://youtube.com/shorts/KMrKonAL5m8?si=KDDfqWzcJRkWtiph
