ढकरानी में क्रशर कारोबारियों ने किया संगठन का गठन, संदीप राणा बने अध्यक्ष
ढकरानी क्रशर एसोसिएशन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, एकजुटता और सदस्यों के हितों को बताया प्राथमिकता
विकासनगर। क्रशर व्यवसाय से जुड़े लोगों को एकजुट करने और उनके हितों की आवाज को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से ढकरानी क्षेत्र में ढकरानी क्रशर एसोसिएशन का गठन किया गया है। एसोसिएशन की ओर से 2 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप राणा की ओर से जारी पत्र के अनुसार संगठन की मजबूती, सदस्यों के हितों के संरक्षण तथा आपसी समन्वय को प्राथमिकता देते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
रायपाल बिष्ट — संरक्षक
पंकज प्रधान — उपाध्यक्ष
अनु तोमर — सचिव
अनिल लखवाल — कोषाध्यक्ष
एसोसिएशन के अनुसार संगठन का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि एकजुटता, पारदर्शिता, आपसी समन्वय और सामूहिक हितों के लिए मजबूती से खड़ा होना है।
जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन क्रेशर व्यवसाय से जुड़े साथियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ ही उनकी समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास करेगा।
अध्यक्ष संदीप राणा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।
एसोसिएशन ने “संगठन की एकता—हमारी शक्ति, सदस्यों का सम्मान—हमारी प्राथमिकता” को अपना संदेश बनाया है।
ढकरानी क्रशर एसोसिएशन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, एकजुटता और सदस्यों के हितों को बताया प्राथमिकता
