विकासनगर में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का भव्य सम्मान, विधायकों और अधिकारियों ने किया अभिनंदन

  • विकासनगर में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का भव्य सम्मान, विधायकों और अधिकारियों ने किया अभिनंदन
    फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान को किया याद

विकासनगर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकासनगर नगर पालिका टाउन हॉल में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों द्वारा किए गए संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनका सम्मान किया गया।समारोह के दौरान राज्य आंदोलनकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, एसडीएम विनोद कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज सिंह बिष्ट, तहसीलदार विवेक रजोरी एवं जयंती पटवाल सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी को सम्मानित करते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम ने एक बार फिर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास, आंदोलनकारियों के संघर्ष और राज्य की पहचान के महत्व को रेखांकित किया।