- रात्रि के समय हरिपुर हरबर्टपुर निवासी दो लोगों के शक्ति नहर में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा दूरभाष से पुलिस, एसडीआरएफ को मौके पर जाने और सिंचाई विभाग ढ़ालीपुर के अधिकारियों को शक्ति नहर का जल स्तर कम करने के आदेश दिए। इसके बाद आज सुबह क्षेत्रीय विधायक और ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू शक्ति नहर पर स्थित ढालीपुर चैनल पहुंचे। जहां उन्होंने शक्ति नहर में डूबे लोगों के परिजनों से बात की। साथ ही मौके पर मौजूद एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह, और एसडीआरएफ टीम को लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश करने और शक्ति नहर का जल स्तर कम करने को लेकर उच्च अधिकारियों से फ़ोन के माध्यम से वार्ता की। इस पूरे मामले में क्षेत्रीय विधायक द्वारा पल पल की जानकारी ली जा रही है। जिसके बाद अधिकारियों से शक्ति नहर में डूबे पिता पुत्र को जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश दिए गए जो अभी भी लापता है ।

Chief Editor
Savita Rani
Hindi News Portal
- जिलाधिकारी के निर्देशन में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई; दो बालकों का रेस्क्यू
- जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 फरवरी को हजारों कार्यकर्ता करेंगे राजभवन का घेराव
- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर सर्वाइवर्स मीट का किया आयोजन
- भगवंतपुर बहुउद्देशीय शिविरः 455 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का
- जिलाधिकारी सविन बंसल त्वरित निर्णय क्षमता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने लोगों में भरोसा जगाया

