क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लापता व्यक्तियों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए दिशा निर्देश दिए

  1. रात्रि के समय हरिपुर हरबर्टपुर निवासी दो लोगों के शक्ति नहर में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा दूरभाष से पुलिस, एसडीआरएफ को मौके पर जाने और सिंचाई विभाग ढ़ालीपुर के अधिकारियों को शक्ति नहर का जल स्तर कम करने के आदेश दिए। इसके बाद आज सुबह क्षेत्रीय विधायक  और ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू शक्ति नहर पर स्थित ढालीपुर चैनल पहुंचे। जहां उन्होंने शक्ति नहर में डूबे लोगों के परिजनों से बात की। साथ ही मौके पर मौजूद एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह, और एसडीआरएफ टीम को लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश करने और शक्ति नहर का जल स्तर कम करने को लेकर उच्च अधिकारियों से फ़ोन के माध्यम से वार्ता की। इस पूरे मामले में क्षेत्रीय विधायक द्वारा पल पल की जानकारी ली जा रही है। जिसके बाद अधिकारियों से शक्ति नहर में डूबे पिता पुत्र को जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश दिए गए जो अभी भी लापता है ।