नगर पालिका परिषद् विकास नगर के सभागार में 14 मार्च को आयोजित हुई “पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता” विषयक चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को आज पुरस्कार वितरित किए गए।

 

 

 

नगर पालिका परिषद् विकास नगर के सभागार में 14 मार्च को आयोजित हुई “पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता” विषयक चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

इस प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल एवं एनफील्ड स्कूल, विकासनगर के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।
कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को (प्रथम) रिधिमा पैनुली, (द्वितीय) अनुष्का,(तृतीय) नैंसी राणा एवं (प्रोत्साहन) निश्का निषाद द एनफील्ड स्कूल एवं (प्रथम) वरनी राणा, (द्वितीय) मानवी गुप्ता, (तृतीय) आध्या तोमर एवं (प्रोत्साहन) लक्ष्य भारद्वाज, ऊमा चुग सैंट मैरी कान्वेंट स्कूल को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धीरज बौबी नौटियाल, अभियंता गुलाब सिंह पंवार एवं मोहित पाठक उपस्थित रहे। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रावत और अभिषेक पांचाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्होंने शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में विजेता छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *