विकासनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर, स्वास्थ्य जांच से लेकर सरकारी योजनाओं तक मिली सुविधाएं

विकासनगर। विकासनगर ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, माला राज्यलक्ष्मी शाह और गीता राम गोड़ समेत जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
शिविर में एलोपैथिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा ब्लड टेस्ट भी किए गए। इसके साथ ही वन विभाग, PWD, तहसील प्रशासन, विद्युत विभाग, जल संस्थान, आंगनवाड़ी, पर्यटन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा नवजात शिशुओं की माताओं को किट वितरित की गई। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए गए।
वहीं राजकीय विद्यालय जीवनगढ़ और आदूवाला के छात्र-छात्राओं की गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों के कार्यों की अतिथियों ने सराहना की।
इस अवसर पर एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार विवेक रजौरी, बीडीओ शक्ति प्रसाद , हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्षा नीरू देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।