रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा डंपर, दो मजदूरों की मौत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा डम्पर, दो मजदूरों की मौत
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के समीप एक डम्पर (UK13CA0826) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डम्पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार रात 08:43 बजे हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर रवाना हुई। संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद संजय राणा (लगभग 45 वर्ष) का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन के शव का स्थान चिन्हित कर लिया गया था, जिसके बाद निकासी अभियान जारी रखा गया।
रात के अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के बावजूद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा।
मृतकों के नाम
संजय राणा (45 वर्ष) – शव बरामद
मोहन – शव की निकासी की कार्रवाई जारी (अद्यतन सूचना के अनुसार)
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। एल