ढकरानी क्रेशर जोन की महत्वपूर्ण बैठक में संदीप राणा निर्विरोध प्रधान चुने गए, सभी क्रेशर स्वामियों ने जताई एकजुटता
देहरादून।
ढकरानी क्रेशर जोन में खनन व्यवसाय से जुड़े सभी क्रेशर स्वामियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संदीप राणा को ढकरानी क्रेशर जोन का नया प्रधान निर्विरोध चुना गया। उनके चयन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान खनन कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय, व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एक स्वर में संगठन की एकता बनाए रखने और सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित प्रधान संदीप राणा ने सभी क्रेशर स्वामियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रेशर स्वामियों के हित सर्वोपरि रहेंगे तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में पूर्व प्रधान जीतू ढींगरा, अनु तोमर, अनूप नैन, संजय काधियान, अनिल लखड़वाल, मन्नु चौहान, चरण सिंह, सुरेंद्र लंबरदार, सोनू प्रधान, सुनील पवार, रायपाल सिंह बिष्ट सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख क्रेशर स्वामी मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
